CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बूथ प्रबंधन से नगर पालिका के प्रशासनिक अनुभव तक, हर कसौटी पर खरे- अजय बंजारे 

24 नंवबर 2026📡36garhnewsupdate.com

15 वर्षों के सांगठनिक अनुभव के कारण बने कार्यकर्ताओं की पसंद…

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। आगामी सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक बड़े वर्ग द्वारा नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार बंजारे के नाम की प्रमुखता से पैरवी की जा रही है। समर्थकों का मानना है कि गुटबाजी से कोसों दूर रहने की कार्यशैली, आम जनता के बीच निरंतर सक्रियता और नगर के विकास कार्यों में उनके योगदान के कारण वे कार्यकर्ताओं तथा नगरवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं।

सांगठनिक सक्रियता और 15 वर्षों का अनुभव-

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 15 निवासी और बी.ए. शिक्षित अजय कुमार बंजारे के संक्षिप्त परिचय पत्र के अनुसार, उन्हें सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का विगत 15 वर्षों का अनुभव है। पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नगर बूथ केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

नगर पालिका के विकास कार्यों और प्रतिनिधित्व का अनुभव-

परिचय पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार बंजारे को स्थानीय निकाय की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का लंबा अनुभव है। वे वर्ष 2016 से 2021 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे हैं। इसके पश्चात वर्ष 2021 से वर्तमान तक वे नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उनकी पत्नी श्रीमती सोनी बंजारे कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं, जिनके कार्यकाल में नगर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिली है।

कोरोना काल के सेवा कार्य और पार्टी के प्रति निष्ठा-

कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच चर्चा के केंद्र में उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य भी हैं। जारी विवरण में बताया गया है कि कोरोना काल के कठिन दौर में उन्होंने प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर जनता को आर्थिक सहायता के रूप में निःशुल्क राशन, हरी सब्जी और दवाइयों का वितरण किया था। अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए अजय कुमार बंजारे ने कहा है कि वे इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सदैव पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest