रायपुर

ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा गदही तालाब की सफाई एवं उद्यान सौंदर्यीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।



रायपुरा स्थित गदही तालाब में फैले कचरे एवं गंदगी की समस्या को लेकर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज नगर निगम जोन–8 की कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल जी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने तालाब एवं उसके आसपास फैली गंदगी से क्षेत्र में संभावित महामारी फैलने की आशंका से अवगत कराते हुए शीघ्र सफाई कराने की मांग की।

इस दौरान कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल जी ने आश्वासन दिया कि आगामी रविवार 22 मार्च 2026 को नगर निगम की टीम भेजकर तालाब की सफाई कराई जाएगी तथा उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक संसाधन जैसे JCB, ट्रैक्टर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भी मुलाकात कर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उद्यान विभाग के राजेश चौहान जी से भेंट कर तालाब के आसपास स्थित गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं नियमित सफाई के संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन प्रभारी  शशिकांत यदु, जोन सचिव मनीष शर्मा जी, जोन उपाध्यक्ष  मेघराज हरिनखेड़े जी,  रघुनाथ राय जी, श्याम बघेल जी सहित रायपुरा जोन के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest