CHHATTISGARHnewsरायपुर

लभांडी में 1.5 एकड़ पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर निगम की कार्रवाई, बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई

📡36garhnewsupdate.com

 

जोन-9 की टीम ने जेसीबी से अवैध मार्गों का विच्छेदन कर प्लॉटिंग को किया निष्प्रभावी

रायपुर, 31 जुलाई।

रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत विकास के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जोन क्रमांक-9 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के भवानी नगर, लभांडी में लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को निष्प्रभावी बनाया गया।

नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में जोन-9 के नगर निवेश विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त किया। साथ ही प्लॉटिंग के लिए बनाए गए अवैध मार्गों का विच्छेदन कर अनधिकृत विकास को रोक दिया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति एवं संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest