CHHATTISGARHदुर्गरायपुर

सरोना फ्लाइओवर पर ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग बाधित

36garhnewsupdate.com

रायपुर, 30 जून 2026

दुर्ग से राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सरोना फ्लाइओवर पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एलएनटी के ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रक-ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद दुर्ग से रायपुर आने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

Oplus_131072

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पलटने से उस पर लदे कई ट्रैक्टर नीचे दब गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय न तो ट्रेलर चालक को गंभीर चोट आई और न ही सड़क से गुजर रहे किसी अन्य वाहन या व्यक्ति को कोई नुकसान हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने घटनास्थल पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली तथा ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशासन ने दुर्ग से रायपुर आने वाले हल्के वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल सरोना फ्लाइओवर मार्ग से बचें और एम्स–मोहबा बाजार होते हुए शहर के भीतर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि यातायात का दबाव कम हो और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest