CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHरायपुर

युवा कांग्रेस को मजबूत करने वनांचल क्षेत्र के दौरे पर विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे:-युधिष्ठिर नायक

📡36garhnewsupdate.com

सोनाखान। बिलाईगढ़ 3/9/2026

विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे ने वनांचल क्षेत्र सोनाखान के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान प्राण लहरे ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण ताकत हैं और उनके उत्साह व सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही संगठनात्मक स्तर पर उन्हें आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के समन्वय से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

वनांचल क्षेत्र के दौरे में विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दौरे में जान मोहम्मद खान, धनी राम नाग, राम कुमार नायक, तरुण कुमार, दीपक, अभिषेक, सुमित, प्रासु, वासु, देव, सदाराम, अजय, निराकार पटेल, विजय पटेल, सालिक राम, प्रकाश, आकाश, पुनीत राम पटेल, जितेंद्र पटेल, वीरेंद्र साहू, महेंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद नंदे, कृष्णचंद पटेल, हेमलाल, सतीश दास, सेतु पटेल, गोपी कोयल, भारत लाल भोई, सुशील कुमार, लोचन पटेल, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हरि राम नाग, सर्विस लाल, पवन कुमार, मोहन कश्यप, मुकेश नंद, नंदकुमार, संतोष, कार्तिक राम, गोपी, सूरज, तुषार, जिब्रधन, डमरूलाल, हुर्सिकेश, छोटू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest