अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की 149वीं एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की 97वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 2/08/26
अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 149वीं जयंती तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 97वीं जयंती के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंडित रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित नगर निगम उद्यान परिसर में तथा पंडित विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा पर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामने स्थित उद्यान परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने दोनों महान विभूतियों के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल और शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल का सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व और प्रदेश के विकास में योगदान प्रेरणादायी है। उनके आदर्श समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा जोन क्रमांक-4 के सहयोग से किया गया।




