CHHATTISGARHnewsरायपुर

इन्वेस्टिचर सेरेमनी में विद्यार्थियों को मिला अनुशासन और सड़क सुरक्षा का संदेश

📡36garhnewsupdate.com

यातायात पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश…

रायपुर, 31 जुलाई 2026। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, आमलीडीह में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर लगभग 150 छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल तथा विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एसीपी सीमा अहिरवार ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण एवं अनुशासन के माध्यम से विद्यालय, परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।

सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले किसी भी प्रकार का दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। साथ ही वैधानिक आयु पूर्ण होने के बाद वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई।

विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे विद्यालय में प्राप्त यातायात संबंधी जानकारी को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज तक पहुंचाकर सड़क सुरक्षा के जागरूकता दूत की भूमिका निभाएं। उन्हें यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेश के साथ हुआ कि

अनुशासित विद्यार्थी ही सशक्त समाज की नींव होते हैं एवं सुरक्षित विद्यार्थी ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest