सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का गठन आज बेबीलॉन कैपिटल में।

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षित भव: फाउंडेशन, रायपुर द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे बेबीलॉन कैपिटल में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग, तेज गति के दुष्परिणाम तथा सड़क दुर्घटना होने पर प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि, सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धूपड़, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा तथा युवाओं और नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रखने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब का औपचारिक गठन किया जाएगा।
सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने नागरिकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में शामिल होकर सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज तक पहुँचाने की अपील की है।


