रायपुर

*हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय



रायपुर प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा।*

*इसी क्रम में व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।*

*मैं सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।*

*आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं..*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest