रायपुर

*छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 : जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भरता का सशक्त रोडमैप —  पुरंदर मिश्रा*



रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किए जाने पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित, समावेशी एवं दूरदर्शी बजट बताया है।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को राज्य स्तर पर साकार करने वाला मजबूत रोडमैप है। यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो छत्तीसगढ़ को तीव्र गति से विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान बेटियों को सशक्त आधार देने की ऐतिहासिक पहल है। बस्तर अंचल में मठनार एवं देउर गांव बैराज निर्माण हेतु 2024 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों की आय वृद्धि और सिंचाई विस्तार को नई गति देगा। अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये तथा नए मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करेगा।
लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह बजट बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को संतुलित प्राथमिकता देते हुए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करता है। उन्होंने इस दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इससे छत्तीसगढ़ मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest