*यौन शोषण के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक को अब तक गिरफ्तार क्यो नही किया गया?पीड़िता को सुरक्षा दे*

रायपुर/खैरागढ़ के भाजपा के पूर्व विधायक पर यौन शोषण मामले में दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार नही किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक पर यौन शोषण के संगीन आरोप लगाये है एफआईआर दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यो नही हुई?इससे समझ आता है कि भाजपा सरकार यौन शोषण के आरोपी को बचा रही है।आरोपी खुलेआम घूमेगा तो पीड़िता को खतरा है।पीड़िता ने जिस प्रकार नाम पता गोपनीय रखने और जानकारी सार्वजनिक होने पर सुरक्षा की मांग की है इससे लग रहा है पीड़िता को डराया धमकाया जा रहा है उस पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है पीड़िता को एवं उनके परिजनों को आरोपी से जान का खतरा है।वो किसी अनहोनी से डरी हुई है।सरकार पीड़िता एवं उनके परिजनों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करे।पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो भाजपा संगठन आरोपी को पार्टी से बाहर करे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा का चरित्र ही आरोपियों के बचाव में खड़ा होना है।भाजपा का बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ दिखावटी है बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है।खैरागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक पर लगे यौन शोषण के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह मौन क्यो है?यही रवैया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया पर नाबालिक बेटी के यौन शोषण के आरोप के बाद भी देखा गया।पूरी भाजपा आरोपी के पक्ष में खड़ी रही और पीड़िता को ही भला बुरा कहने लगे।आज तक राहुल टिकहरिया पर न कानूनी कार्यवाही होने दी न संगठन स्तर पर कोई कार्यवाही की गई।वही स्थिति अब भाजपा के पूर्व विधायक खैरागढ़ के मामले में देखने को मिल रहा है।उन्हें बचाने सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। पीड़िता के साथ अन्याय किया जा रहा है।कांग्रेस मांग करती है आरोपी पूर्व विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाये भाजपा संगठन उस कार्यवाही करें।


