*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया आत्मीय अभिनंदन*

रायपुर। हम सभी के मार्गदर्शक एवं छत्तीसगढ़ के कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें गमछा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी सादगी, कार्यकुशलता और प्रदेश के प्रति समर्पण भाव प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा और आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के , रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह,श्री पियूष मिश्रा, सहित अन्य गणमान्य जन एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आगामी समय में छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।


