रायपुर

*आदिवासी ग्रामीणों के साथ हुई प्रशासनिक बर्बरता और ग्रामीण की मृत्यु अत्यंत निंदनीय – नेता प्रतिपक्ष*



*रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि, बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में हुई घटना बेहद दुखद और विचलित करने वाली है। प्रशासनिक गुंडागर्दी और अधिकारियों द्वारा आदिवासी ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट, जिसके परिणामस्वरूप एक ग्रामीण की जान चली गई यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की रक्षा करने वाले अधिकारियों द्वारा इस तरह का कृत्य किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए, और जो भी अधिकारी या संबंधित व्यक्ति इस जघन्य घटना के लिए दोषी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए और इस घटना में घायल हुए अन्य ग्रामीणों के समुचित उपचार की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है और उनके न्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest