रायपुर

*केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के विभाग में बड़ा घोटाला – तिवारी*



रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर में धान खरीदी में तालपत्री, सुतली, रंग और कांटाबाट की खरीदी में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। रायपुर एवं अन्य जिला सहकारी बैंक के अधिनस्त समितियों में बहुत बड़ा बन्दर बांट सीईओ और अपैक्स के अधिकारी एवं अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, अपैक्स बैंक के अधिकारी द्वारा बैंक के सीईओ को फोन कर समितियों को उनके चहेते व्यापारी से सामान खरीदने कहा गया और सीईओ द्वारा एक रिटायर्ड अधिकारी को काम में लगा दिया गया है। समिति में बिना शासकीय नियम के खरीदी करने कहा गया, शासन द्वारा जैम पोर्टल से खरीदी किया जाता है उसी तरह 3 टेण्डर लेकर भी खरीदी का प्रावधान बताया जाता है किन्तु इसकी अनदेखी कर समिति के कर्मचारियों पर सीईओ और नोडल अधिकारियों द्वारा दबाव बनवाकर बारी बारी खरीदी बगैर नियम के की गई जो की भाजपा के चहेते भ्रष्ट अधिकारी अपने मन मर्जी से काम कर रहे है और मंत्री धृतराष्ट्र बने बैठे है क्यों?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, एक समिति से तालपत्री में लगभग 3000.00 से 5000.00 रु. तक की वसूली की गई है जिसका हिसाब होना बाकी है इसी बात की लड़ाई अपेक्स बैंक के सीईओ सहकारिता मंत्री के पीए और अपैक्स बैंक के अधिकारी के मध्य चल रही है। बैंक अपनी मूल भावना से हटकर केवल सहकारिता और अपेक्स के दलालो का अड्डा बना हुआ है जिससे समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ट की सुर्खियां रोज पढ़ने मिल रही है सहकारिता विभाग और मंत्री चुप क्यों है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, सहकारी बैंक के कर्मचारी और उन पर अनियमित्ता का दबाव सीईओ एवं अन्य के द्वारा सहकारिता की मूल भावना अमित शाह के विभाग को वदनाम करने की साजीस छत्तीसगढ़ में चल रही है किसानों के और सहकारिता के हित की लडाई हमेशा से कांग्रेस लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ेगी। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

घनश्याम राजू तिवारी
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest