*जब हम सरकार में थे लगता है अमित शाह दबाव में थे, तब कुछ बोलते थे, अब कुछ कहते है – भूपेश बघेल*

रायपुर/ अमित शाह के द्वारा भूपेश बघेल को लेकर दिये गये बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तब अमित शाह दबाव में थे, तब कुछ और बोलते थे, अब कुछ और बोल रहे है। लगता है अब खुलकर बोल रहे है। 2022 में अमित शाह खुद हमारी सरकार की तारीफ करते थे। 23 अगस्त 2022 की अखबारों एवं चैनलों में उन्होंने कहा था छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सल खात्मे के लिए अच्छा काम कर रही तब सही थे या आज सही है। उनके गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिसंबर 2022 को लोकसभा में बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में 2018 की तुलना में 2022 में नक्सलवाद में 36 प्रतिशत तथा नक्सल घटनाओं से मौतों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। गृह मंत्री अमित शाह जिस पद में है उनके द्वारा इस प्रकार के दोहरे बयान पद की गरिमा को गिराते है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विश्वास विकास सुरक्षा के मूल मंत्र से नक्सलवादी घटनाओं और नक्सलवाद पर कमी आई थी। कांग्रेस की सरकार के समय दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप बनाये गये पहुंच मार्ग बनाये गये। अबूझमाड़ में दो पुल बनाया गया। 300 से अधिक स्कूलों को खोला गया, राशन दुकान, अस्पताल खोला गया, 67 से अधिक वनोपजों की खरीदी की गयी। लोगो का भरोसा सरकार और सुरक्षा बलो के प्रति बढ़ा था। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ था। 600 से अधिक गांव नक्सल मुक्त हुये थे, नक्सली केवल बीजापुर के कुछ ब्लाक और अबूझमाड़ तक सिमट गये थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के द्वारा बस्तर के लिए जारी किए गए रोड मैप को लेकर कहा कि हमारी सरकार में अमित शाह जब दो बार आए थे तब एक दौर में मैं उनके साथ में था, दूसरे दौरे में नहीं था, तब वे सुकमा के एक कैंप में रुके थे, तब स्कूल के बारे में पूछा था तब उन्हें पता चला कि स्कूल सामने ही है और पढ़ाई भी होती है, राशन दुकान भी गये थे। हमने करोना काल में भी राशन लोगों तक पहुंचाया था, लोगों को वनाधिकार पट्टा भी दिया, आंगनबाड़ी भी खोला, ये सब हम पहले ही कर चुके है और ये अभी भी रोडमैप ही बना रहे है, अमित शाह सहकारिता मंत्री भी है लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार सहकारिता को खत्म करना चाहती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऋणी किसानों का धान नहीं खरीदा है। ऐसे में उनसे कर्ज की वसूली सोसायटी कैसे करेगी, अमित शाह बताये?
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


