*पत्रकारवार्ता: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

रायपुर, 6 फरवरी 2025 – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीआईपी रोड स्थित राजाराम नाले में हो रहे कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर 2025 को उन्होंने स्थल निरीक्षण किया था और निगम आयुक्त को शिकायत की थी।
आकाश तिवारी ने कहा, “एक माह बीत जाने के बाद भी सीमांकन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कल समाचार पत्रों में खबर आई कि प्रशासन ने कार्यवाही की है, लेकिन मौके पर जाकर देखा तो सिर्फ खानापूर्ति हुई है।”
उन्होंने निगम प्रशासन और जिला प्रशासन से सवाल पूछे:
1. उक्त स्थल की सीमांकन रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
2. शासकीय भूमि और नाले में कब्जा करने वालों पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई?
3. क्या प्रशासन भूमाफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहा है या यह कब्जा शासन-प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है?
आकाश तिवारी ने कहा, “इन सवालों के जवाब सार्वजनिक किए जाने चाहिए।”


