रायपुर

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की टीम ने आशा निकेतन में मनाया खुशियों का त्योहार


  सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण सनेही के नेतृत्व में रायपुर संभाग उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, रायपुर महानगर अध्यक्ष प्रतीक सेंगर, और जिला रायपुर कोषाध्यक्ष पद्मिनी श्रीवास की अगुवाई में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की टीम ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आशा निकेतन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्ध माता-पिता का कुशलक्षेप जाना और समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी जी और पशु पालन क्षेत्र अधिकारी राम तिवारी जी के साथ मुलाकात की। पदाधिकारियों ने गीत-संगीत से आशा निकेतन को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे वहां का माहौल खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने वृद्ध माता-पिता को फल, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने वृद्ध माता-पिता को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी हर संभव मदद करेंगे। और अंत में सभी ने एक साथ भोजन किया। सभी उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की टीम का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest