श्रमिकों को विष्णुदेव सरकार का तोहफा: 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये अंतरित

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने बटन दबाकर 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
यह राशि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के लिए दी गई है, जिसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रात्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना, और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना शामिल हैं।
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न कल्याण मंडलों के जरिए अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों के खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।


