रायपुर

* केंद्रीय मंत्री चौहान राजधानी पहुँचे, विमानतल पर शर्मा व नेताम सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया*



*रायपुर।* केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार की सुबह राजधानी पहुँचे।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान का राजधानी पहुँचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के ‘किसान मेला’ मे हिस्सा लेंगे। श्री चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन में समीक्षा बैठक लेंगे और रात नयी दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest