पुलिस एकेडमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का प्रेरक संबोधन, जवानों में भरा जोश

रायपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस एकेडमी, चंद्रखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप निरीक्षकों, प्लाटून कमांडर्स एवं जवानों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरल जीवन, सकारात्मक सोच और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन ही सफलता का वास्तविक आधार है।


उप मुख्यमंत्री ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जवानों से अपील की कि हर व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करें, क्योंकि मदद के लिए आने वाला हर व्यक्ति उनके सम्मान को बढ़ाने का अवसर लेकर आता है।
उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होना चाहिए। किसी की बुराई न चाहना ही सच्ची मानवता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सफलता में माता-पिता, गुरु और समाज की अहम भूमिका होती है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना आवश्यक है।

अरुण साव ने जवानों को समय का पालन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल का तनाव घर तक न ले जाएं और परिवार के साथ संतुलन बनाकर रखें, क्योंकि यही एक सफल और खुशहाल जीवन की पहचान है।
इस अवसर पर अजय यादव, डॉ. अभिषेक पल्लव, पंकज शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


