रायपुर

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस पर होगा होली मिलन समारोह, पत्रकारों को आमंत्रण


रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस (अवतरण दिवस) के अवसर पर 27 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
जारी आमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 2:00 बजे एम.एम. फन सिटी में आयोजित होगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी पत्रकार साथियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि आप सभी की स्नेहिल और गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को विशेष बनाएगी तथा आपसी संवाद और सौहार्द को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest