रायपुर
*पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी आर्मी से रिटायर के बाद अब करेंगे भाजपा से जनसेवा*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के पद पर श्री राकेश कुमार सोनी को नियुक्त किया है। इससे पहले श्री सोनी भारतीय सेना से रिटायरमेंट हुए हैं, वे रायपुर के रहने वाले हैं। अब आर्मी से सेवा के बाद देश के राजनीतिक पार्टी की ओर से जन सेवा के लिए उत्साहित है। भाजपा में इस बड़े पद की नियुक्ति से परिवार, मोहल्ला और शहर में खुशी का माहौल है।





