रायपुर

छत्तीसगढ़ का बजट सत्र रहा अहम, प्रदेश की साय सरकार ने पारित किए महत्वपूर्ण विधेयक – किरण देव



रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में प्रदेश की साय सरकार द्वारा पारित विधेयकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार सर्वजन हिताय एवं जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश हित के लिए बजट सत्र 2026 में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। जिसमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 , छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 , छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026, छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने विधानसभा में पारित विधेयकों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधेयकों के पारित होने से प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिलेगा ।
भाजपा विधायक दल ने हर विधेयक को ध्वनि मत से पारित करवाया जबकि इसके उलट कांग्रेस ने जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों में बहिर्गमन कर साबित किया कि जनता से जुड़े विषयों से कांग्रेस का कोई नाता नहीं । उन्होंने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ पारित होने से उन लोगों पर रोक लगेगी। इस बिल की आवश्यकता थी। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार गंभीर है। कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित होने से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 पारित होने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सख्ती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस विधेयक के पारित होने से परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त गड़बड़ियों पर करारा प्रहार किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 पारित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने विधानसभा के पटल पर पारित सभी ऐतिहासिक विधेयकों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव एवं उनके मंत्री मंडल का आभार माना।
साथ ही कहा कि हम सतत् प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ को एक आदर्श प्रदेश बनाना हमारा ध्येय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest