कोरबा
मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड टीबी डे पर विशेष कैम्प का आयोजन

विवेक श्रीवास/ब्यूरो चीफ कोरबा
कोरबा/कटघोरा: विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 24 मार्च को मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में मरीजों के लिए निःशुल्क जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
कैम्प के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, संदिग्ध मरीजों की निःशुल्क जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस कैम्प का लाभ उठाएं और टीबी के प्रति जागरूक होकर समय पर जांच एवं उपचार कराएं, ताकि इस गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।


