CHHATTISGARHnewsकोरबा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से कुरुडीह की नीली क्रांति समिति की आजीविका को मिला संबल

📡36garhnewsupdate.com

कोरबा, 5 अक्टूबर 2026

कोरबा विकासखंड के ग्राम कुरुडीह की नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों के लिए मत्स्य पालन आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन रहा है। मत्स्य विभाग के सहयोग से समिति को मत्स्य पालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।

समिति के सामने मत्स्य पालन के लिए आवश्यक संसाधनों और तकनीकी मार्गदर्शन की कमी के कारण उत्पादन बढ़ाने की चुनौती थी। इसी दौरान मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत समिति को सहयोग उपलब्ध कराया। समिति के सदस्यों को मत्स्य पालन संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन के साथ 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली बीज उपलब्ध कराया गया।

विभागीय सहयोग से समिति ने मत्स्य पालन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। इससे समिति के सदस्यों को आय बढ़ाने और अपनी आजीविका को मजबूत करने का अवसर मिला है।

मत्स्य पालन से जुड़े कार्यों में सामूहिक भागीदारी बढ़ने के साथ समिति से जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आया है। समिति के सदस्यों ने सहयोग के लिए मत्स्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest