BALODA-BAZARnewsकोरबा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित

कोरबा, 06 अक्टूबर 2026

कृषि विभाग और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला कृषकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की छह महिला कृषकों को सम्मानित कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किट प्रदान की गई।

सम्मानित महिला कृषकों ने पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया था और योजना का लाभ प्राप्त किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान और प्रोत्साहन देना रहा।

वर्ष 2026 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सामने लाने और उनके योगदान को सम्मान देने पर जोर दिया जा रहा है।

महिला किसान फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई, फसल प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन जैसी गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, योजना के शाखा प्रभारी तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के जिला एवं विकासखंड स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest