तिल्दा,नेवरा

रात्रि 1:30 बजे विधि-विधान से संपन्न हुआ होलिका दहन, श्रद्धालुओं में उत्साह।



आशु वर्मा  / ब्योरा चीफ


तिल्दा नेवरा। सासाहोली क्षेत्र में होली पर्व के अवसर पर रात्रि लगभग 1:30 बजे श्रद्धा एवं आस्था के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। निर्धारित शुभ मुहूर्त में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। होलिका दहन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं एवं युवाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन उपरांत होलिका की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति भी रही। होलिका दहन के साथ ही नगर में रंगोत्सव होली का उल्लास प्रारंभ हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest