तिल्दा,नेवरा

तिल्दा-नेवरा गौरवान्वित: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष।


तिल्दा-नेवरा- नगर के लिए यह क्षण गर्व और उल्लास से परिपूर्ण है। समाजसेवा, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने वाले नगरपालिका  के पूर्व उपाध्यक्ष व पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष नगर के सुपुत्र विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा की गई है।
विकास सुखवानी का व्यक्तित्व सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण रहा है। वे वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी सहजता एवं सक्रियता के कारण लोकप्रिय रहे हैं। नगर में आयोजित धार्मिक आयोजनों, सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी उपस्थिति सदैव प्रेरणास्रोत रही है। यही कारण है कि जब उनके प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति का समाचार नगर में पहुँचा, तो तिल्दा-नेवरा ने इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि के रूप में स्वीकार किया।
नगरवासियों का मानना है कि विकास सुखवानी की यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है। यह पद उन्हें उनके निरंतर परिश्रम, संगठन क्षमता और समाज के प्रति निष्ठा के कारण प्राप्त हुआ है। समाज के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और समन्वयकारी सोच से निश्चित ही महापंचायत को नई ऊर्जा मिलेगी।
पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी, सचिव किशोर सेतपाल, चेयरमैन भीमसेन भोजवानी, संरक्षक हीरानंद हरिरमानी सहित परमानंद बालचंदानी, राम पंजवानी और सुरेश लखवानी सहित अनेक सामाजिक गणमान्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास सुखवानी को बधाई दी है। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने भी इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त कियाउन्होंने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन की गरिमा और उद्देश्यों को सर्वोपरि रखते हुए समाजहित में कार्य करेंगे तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
तिल्दा-नेवरा की पावन धरती से निकला यह सेवाभावी नेतृत्व आज प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। विकास सुखवानी की नियुक्ति से न केवल सिंधी समाज, बल्कि समूचा नगर उत्साहित है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest