CHHATTISGARHतिल्दा,नेवरा

तिल्दा नेवरा में “मन की बात” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने सुने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार


तिल्दा नेवरा | 36गढ़ अपडेट न्यूज़ | सौरभ यादव

31/5/2026  भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 260, वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बूथवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका को लेकर प्रेरणादायी विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, अमरजीत पासवान, कैलाश यदु, अशोक वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा, राजा यदु, कामेश साहू, दिलीप हथगैया, गोलू यदु, हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बूथवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest