पत्रकारिता दिवस पर तिल्दा में होगा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह
36garhnewsupdate.com
सौरभ यादव | 36गढ़ अपडेट न्यूज़
तिल्दा-नेवरा, 02 जून 2026। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तिल्दा द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 04 जून 2026 को सायं 05:00 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र, तिल्दा में आयोजित होगा।
आयोजन का उद्देश्य समाज में सत्य, सकारात्मकता एवं जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करने वाले पत्रकारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी लेखनी, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ब्रह्माकुमारी संस्था के मीडिया प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के निवेदक रानी सौरभ जैन (पार्षद, वार्ड क्रमांक 21, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा) हैं।


