Blog

*अस्पताल में लांयस क्लब गोल्ड ने किया वृक्षारोपण*



सारंगढ़ । नगर के समाज सेवी संस्था लायंस क्लब गोल्ड के द्वारा 2 जुलाई को जिला अस्पताल सारंगढ़ में लायंस क्लब गोल्ड के द्वारा छायादार वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों सिविल सर्जन तथा डॉक्टरों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया । जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल, डॉ शर्मा, डॉ साय , डॉ साहू एवं लायंस क्लब के अध्याक्ष कैज़ार हुसैन , सचिव प्रमोद सक्सेना  कोषाध्यक्ष जनाब कासिम मोहम्मद एवं सदस्य लायन हैदर अली , लायन नंद किशोर गोयल, लायन राजेंद्र यादव , लायन गोपाल उपाध्याय एवं पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ उपस्थित रहे । लायंस क्लब अध्यक्ष कैजार अली ने कहा कि – वृक्ष वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं , जिससे हवा शुद्ध होती है । पेड़ गर्मी को नियंत्रित करती है । वर्षा लाती है व धरती के ताप को संतुलित करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest