“बरमकेला में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का शक्ति प्रदर्शन — जंगी रैली के साथ सौंपा गया विशाल ज्ञापन”

बरमकेला।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में बरमकेला ब्लॉक में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी एकजुट होकर भव्य एवं जंगी रैली में शामिल हुए।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां प्रतिभागियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। पूरे नगर में रैली के दौरान आंदोलन की गूंज सुनाई दी, जिससे प्रशासन पर भी दबाव स्पष्ट रूप से नजर आया।


रैली के समापन के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन को एक विशाल ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसील संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल सहित सह संयोजक महेन्द्र कुर्रे, पवन पटेल, अनिल पटेल, संकीर्तन नंद, ज्योत्सन पटेल, कमलेश मेहरा, चक्रधर नायक, नरेश खुटे, गिरिवर नायक, विजय भारती, निर्दोष सैलारे, राजू नायक, भुवन चौहान, प्रकाश डनसेना, मनोज साहू, जयानंद साहू, दीपक महजूद, दिनेश कनौजे, पदमा साहू, दिनेश राव, देवेंद्र डनसेना, भरत राम भगत, रामेश्वर चौहान, सोनी खांडे, गेंदराम पटेल, हेमलाल साहू, दुखदाई सहिस, अवध राम नायक, फागुलाल चौहान, निशा यादव, दीप्ति किंडो, निराकार पटेल, वृंदावन नायक, धनपति प्रधान, कृष्ण कुमार गुप्ता, गगन कुमार भोय, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने कर्मचारियों की एकजुटता को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष उनके अधिकारों की लड़ाई है और इसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।


