Blog

सहकारिता स्थापना दिवस: युधिष्ठिर नायक ने किया सतरंगी झंडे का ध्वजारोहण

36garhnewsupdate.com

 

बिलाईगढ़, 29 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सहकारिता स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बलौदाबाजार जिले की बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सोनाखान वनांचल स्थित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति चांदन के अंतर्गत ग्राम देवरुम में सतरंगी झंडा फहराया गया।

सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में सतरंगी झंडे का ध्वजारोहण युधिष्ठिर नायक (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान), विजेंद्र पालेश्वर (अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज देवरी सोनाखान) एवं समिति प्रबंधक परशुराम नायक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युधिष्ठिर नायक ने सहकारिता आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से सहकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में विजेंद्र पालेश्वर ने भी सहकारिता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में समिति प्रबंधक परशुराम नायक, जान मोहम्मद खान, धोबाराम भोई, नीलांबर पटेल, लोकनाथ नागेश, बुधन सिंह पालेश्वर, जगतराम चौधरी, दीनानाथ चौहान, गुनसाय दाऊ, पंकज बरिहा, भगवान सिंह ठाकुर, रामकुमार नायक सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सहकारिता स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता के सिद्धांतों एवं सामूहिक सहभागिता के महत्व का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest