Blogकोरबा

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विवेक श्रीवास/  ब्यूरो चीफ


कोरबा। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कोयले से भरी एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक वाहन के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरा कोयला सड़क पर बिखर गया। बाइक समेत तीनों युवक वाहन के नीचे दब गए थे, जिन्हें हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और उचित मुआवजा एवं दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
मृतकों की पहचान पोटापानी (पाली) निवासी बृजपाल सिंह कंवर (23 वर्ष), मंगल सिंह (25 वर्ष) पिता सुकनाथ, एवं ओमप्रकाश पिता मंगल सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से दीपका स्थित एक निजी कंपनी में काम करने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest