संत कबीर दास जयंती पर मासिक परिचर्चा एवं विराट कवि गोष्ठी का आयोजन आज

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे
रायपुर 27/06/2026
संत कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर साकेत साहित्य परिषद, सुरगी (राजनांदगांव) के तत्वावधान में परिषद के सदस्य एवं युवा कवि सेवंत देशमुख के संयोजन में मासिक परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी का आयोजन 28 जून को कूर्मि भवन, अंजोरा (ढाबा), जिला दुर्ग में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें “छत्तीसगढ़ अउ संत कबीर” विषय पर परिचर्चा होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं साकेत साहित्य परिषद के संरक्षक श्री कुबेर सिंह साहू करेंगे।
परिचर्चा में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दीनदयाल साहू, बलराम चंद्राकर, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, महेन्द्र कुमार बघेल ‘मधु’, इन्द्रजीत दादर तथा जितेन्द्र पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं पवन यादव ‘पहुना’ एवं रूपल कुमार साहू विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में अमृत दास साहू, नंद किशोर साव ‘नीरव’ एवं डोहर दास साहू द्वारा राजकीय गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का आधार वक्तव्य ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ देंगे। परिचर्चा का संचालन लखन लाल साहू ‘लहर’ करेंगे तथा आभार प्रदर्शन मदन मंडावी द्वारा किया जाएगा।
द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाली कवि गोष्ठी का होगा, जिसकी अध्यक्षता डॉ. इकबाल खान करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती प्रेमिन सुमरन साहू, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, अरविन्द कुमार लाल ‘लमसेना’, गजराज दास महंत, प्यारेलाल देशमुख, ग्वाला प्रसाद यादव ‘नटखट’ तथा हेमलाल सहारे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार तिवारी ‘वीरू’ एवं रोशन लाल साहू संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सुषमा शुक्ला द्वारा सरस्वती वंदना से होगा। अंत में संयोजक सेवंत देशमुख आभार व्यक्त करेंगे।
आयोजकों ने साहित्यकारों, कवियों, बुद्धिजीवियों एवं साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन संत कबीर दास के समरसता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।


