बिलाईगढ़ ने याद किया बाबा अंबेडकर जी को

36gadrnewsupdet बिलाईगढ़। विकास खण्ड मुख्यालय से लेकर ब्लाक के कोने कोने में बाबा साहब को याद किए। प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य यादराम हिरवानी, जिला के जिलाध्यक्ष गिरवर निराला, ब्लाक सचिव हरिचंद भारद्वाज, कोषा अध्यक्ष गणपत बंजारे,युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता गोसाई भारद्वाज, डमरूलाल जाटवर, देवानंद मारकंडे, टीकाराम मारकंडे, शिवकुमार महिलांग, प्रभु जाटवर सहित सैकडों लोगों की टीम ने अटल परिसर नपं बिलाईगढ़ से मोटर स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय बिलाईगढ़ तक डीजे की धुन में बाइक रैली निकाले । उसके बाद तहसील परिसर में बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। माल्यार्पण पश्चात रैली देवर बोड़ जाकर बाबा जी के नाम की केक काट कर मिष्ठान वितरण किये , रात्रि में भोज कराया गया। इसके बाद ग्रापं गोरबा की अंबेडकर चौक में भी बाबा साहब डॉ भीमराव के नाम केक काटकर सभा के माध्यम से ग्राम वासी को संबोधित किये। जहां पर पूर्व व वर्तमान सरपंच सहित सैकडों लोग उपस्थित थे। इसके बाद रात्रि में ही ग्राम बेलमुंडी जाकर युवा संगठन के द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर वहां भी केक काट कर मिष्ठान वितरण किये । सबने बाबा जी के जीवन काल में किए गए संघर्ष को याद किया ।


