सोनाखान में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुँचीं विधायक कविता:-युधिष्ठिर नायक
📡36garhnewsupdate.com

सोनाखान।दिनांक 6/8/26
को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविता प्राण लहरे जी ने वनांचल सोनाखान में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, और स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी से मिलकर हॉस्पिटल के सुविधा असुविधा के बारे में जायजा लिया, जिसके दौरान पता चला कि सोनाखान हॉस्पिटल जर्जर हो चुका है, नवीन भवन की आवश्यकता है,

वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए विधायक जी ने विभागीय मंत्री जी से मिलकर बेहतर करने की बात कही है, साथ ही साथ विधायक जी का, लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना कार्यकर्ताओं के लिए हौसला बुलंद करने का काम हो रहा है,
जनता के बीच में जनता के पास जाना, विधायक कविता प्राण लहरे जी को बहुत पसंद है, जिसके कारण से सबके जुबान में
कविता प्राण लहरें का नाम रहता है, इस निरीक्षण के दौरान विधायक जी के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, इतवारी साहू मंडल अध्यक्ष सोनाखान, जान मोहम्मद खान, अनिल यादव, गोपी साहू, रामसाय यादव, हरी राम नाग आदि सैकड़ो कार्यकर्ता आमजन माता बहन शामिल रहे है l


