CHHATTISGARHकसडोलबिलाईगढ़सोनाखान

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक संदीप साहू एवं कविता प्राण लहरे

36garhnewsupdate.com

 

25/06/2026

युधिष्ठिर नायक | सोनाखान/कसडोल

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल सोनाखान एवं कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक संदीप साहू और विधायक कविता प्राण लहरे ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई तथा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, मन्नूलाल पटेल, पुरुषोत्तम प्रधान, देव कुमार साहू, अशोक कुमार बरिहा, इतवारी राम साहू, राम सिंह ठाकुर, कन्हैया नायक, गुमान सिंह बरिहा, कृष्ण कुमार नायक, धनेश्वर पटेल, रामायण सिंह पैकरा, दीपक पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest