CHHATTISGARHबलौदा बाजारबिलाईगढ़सोनाखान

वनांचल क्षेत्र के सरपंचों ने डबल केजव्हिल वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की उठाई मांग

36garhnewsupdate.com

 

बलौदाबाजार

जिले की बिलाईगढ़ विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में डबल केजव्हिल वाहनों के संचालन को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है।

जानकारी के अनुसार, बया से राजा देवरी होते हुए सोनाखान मार्ग पर डबल केजव्हिल वाहनों के लगातार आवागमन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। किसानों का कहना है कि इन भारी वाहनों के कारण खेत-खलिहानों की मेड़ और पार भी खराब हो रहे हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर वनांचल क्षेत्र के सरपंचों ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर डबल केजव्हिल वाहनों के संचालन पर रोक लगाने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

सरपंचों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की सड़कें और कृषि भूमि को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest