मुआवजा आंदोलन प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

36gadrnewsupdet बिलाईगढ़। अपर सोनिया जलाशय परियोजना से प्रभावित कृषक रमेशर उर्फ रामेश्वर को न्यायपूर्ण मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे लंबे आंदोलन ने आखिरकार असर दिखाया है। दो माह से अधिक समय तक लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन दो बार कार्यालय का घेराव अधिकारियों से कई दौर की चर्चा तथा हाल ही में प्रारंभ हुई भूख हड़ताल के दबाव मेंप्रशासन को झुकते हुए 20 दिनों के भीतर मुआवजा भुगतान करने का लिखित आश्वासन देना पड़ा । आंदोलन का नेतृत्व किये मनीष चेलक प्रदेशसचिव भीम रेजिमेंट छग ने बताया कि संबंधित भूमि के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्व में ही प्रशासन को सौंपे जा चुके हैं, इसके बावजूद लगातार विलंब किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि – शांति पूर्ण व संवैधानिक तरीके से किए गए इस आंदोलन ने प्रशासन को निर्णय लेने के लिए बाध्य किया है। मनीष चेलक ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि निर्धारितसीमा के भीतर मुआवजा भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा।


