वनांचल क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहीं विधायक कविता प्राण लहरे, ग्रामीणों से की मुलाकात, शादी समारोह में हुईं शामिल : युधिष्ठिर नायक
36garhnewsupdate.com

बिलाईगढ़।
विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे ने वनांचल क्षेत्र सोनाखान का एक दिवसीय दौरा किया। रायपुर प्रवास से लौटने के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

दौरे के दौरान विधायक बरपानी, खैरा, कुशाभाठा और थरागांव होते हुए ग्राम पंचायत छाता निठोरा पहुंचीं। यहां उन्होंने सरपंच श्रीमती उमा परमानंद नायक के पुत्र पुष्कर नायक के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखलाल निषाद के निवास पहुंचकर परिवार एवं मोहल्लेवासियों से भेंट की तथा उनका हालचाल जाना। आगे ग्राम पंचायत नगेड़ा में पूर्व सरपंच श्रीमती रजनी शालिकराम पटेल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं बनिखार में गोपी कोयल के पुत्र से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दौरे के अंतिम चरण में विधायक बिलारी होते हुए बिलाईगढ़ के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने एक अन्य विवाह समारोह में भी सहभागिता की।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, डिगेश यादव, देवेंद्र पटेल, हेतराम पटेल, प्रेम सिंह निषाद, अशोक पटेल, अभिषेक नायक, सूरज अग्रवाल, निराकार पटेल, अभरण सिंह, गोपी कोयल, जब्बार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


