CHHATTISGARHबिलाईगढ़

लो वोल्टेज की समस्या से बिलाईगढ़ वासी परेशान

 

36gadrnewsupdet बिलाईगढ़ । के साथ आसपास के क्षेत्र में विद्युत की लो वोल्टेज की भीषण समस्या के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई महीनो से बरकरार विद्युत की इस कुव्यवस्था से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ऐसा नहीं है कि – क्षेत्र के विद्युत के इस कुव्यवस्था से यहां के तमाम जिम्मेदारअधिकारी एवम कर्मचारी अनजान हैं उनका भी कहना है कि हमारे भी घरों में पंखे , कुलर नहीं चल पा रहा है। क्षेत्र में विद्युत की यह गंभीर समस्या कई महीनो से बना हुआ है । बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो का कहना है कि – लो वोल्टेज की समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कई बार पत्र भी लिखा गया है लेकिन व्यवस्था जस का तस बना हुआ है ऊपर से ही लो वोल्टेज आने से यहां विद्युत की समस्या है। क्षेत्र के विधायक कविता प्राण लहरे को विद्युत की इस गंभीर समस्या के संबंध में मौखिक जानकारी देकर अवगत कराया गया था । उनका कहना था कि – बलोदाबाजार के उच्चाधिकारियो से बात कर विद्युत व्यवस्था ठीक करवा देंगे लेकिन आज पर्यंत 20 दिन बाद भी विद्युत की कुव्यवस्था क्षेत्र में बरकरार है। इस संबंध में विद्युत विभाग बिलाईगढ़ के एई श्री राणा एवं जेई रश्मि सिंह से संपर्क करने पर बताया कि – बिलाईगढ़ एवम आसपास के सभी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है ऊपर से ही वोल्टेज कम आने कारण यहा भी कम वोल्टेज की समस्या है।

लो वोल्टेज , विद्युत की कुव्यवस्था से लोग हलाकान

गर्मी से कैसे पाएं निजात…..?लोगों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest