Blog

*दो प्रकरण में 22 लीटर महुआ शराब जप्त*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा ने थाना , चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक वस्तु गांजा में संलिप्त व्यक्ति के उपर कड़ी कार्यवाही कर ने निर्देशित कियें । इसी कड़ी में अति० पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उपपुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। प्रकरणों में 14 अप्रैल को मुखबीर की सुचना पर ग्राम साल्कोना बांजीपाली मार्ग पर आरोपी देवानंद चौहान पिता स्व० चंदन चौहान उम्र 50 वर्ष साकिन साल्हेओना थाना सरिया जिला सारंगढ़ के कब्जा से उसके पेश करने पर 15 लीटर हाथ भठ्‌ठीकरीब  का बनी महुआ शराब कीमत करीब 3 हजार रू० एवं आरोपी राज सहिस पिता बलराम सहित उम्र 32 वर्ष साकिन सरिया वार्ड क० 09 थाना सरिया जिला सारंगढ़ के कब्जा से उसके पेश करने पर 07 लीटर हाथ भठ्‌ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1400 रु० को जप्त कर पृथक-पृथक आरोपियों के विरुद्ध थाना सरिया में अप 55/25 धारा 34(2), 59 (क) आ. एक्ट एवं अप 56/25 धारा 34 (2), 59 (क) आ. एक्ट लगा कर मामला विवेचना में लिया गया। आरोपियों को दिनांक 14 अप्रैल 25 को विधिवत् गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है । कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के नेतृत्व में सउनि सुमन कुमार चौहान, सावित्री कोराम, प्रआ टीकाराम पटेल, आरक्षक दिलीप स्नेही, ताराचंद गिरेन्द्र, रामकुमार पटेल, राजेश नारंग का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest