CHHATTISGARHnewsraipur

पेंशन हितग्राहियों के लिए आईडीबीआई बैंक का विशेष शिविर, 15 अक्टूबर तक होगी केवाईसी की सुविधा

📡36garhnewsupdate.com

 

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026

पेंशन हितग्राहियों की सुविधा और बैंकिंग संबंधी कार्यों को आसान बनाने के लिए आईडीबीआई बैंक द्वारा केवाईसी और री-केवाईसी के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर जोन कार्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे हैं।

शिविर में पेंशन हितग्राहियों के केवाईसी और री-केवाईसी से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही जोन कार्यालय द्वारा डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन भी किया जाएगा। इससे हितग्राहियों को एक ही स्थान पर बैंकिंग और पेंशन से संबंधित आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

पेंशन हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में जोन कार्यालय पहुंचकर अपना केवाईसी, री-केवाईसी और डीएलसी सत्यापन संबंधी कार्य पूरा कराएं।

इसके लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। आईडीबीआई बैंक और संबंधित जोन कार्यालय ने पेंशन हितग्राहियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest