प्रोजेक्ट दधीचि के तहत स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का देहदान, कलेक्टर ने परिजनों को किया सम्मानित
36garhnewsupdate.com


रायपुर, 06 अक्टूबर 2026
जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत देहदान की अनुकरणीय पहल सामने आई है। डंगनिया निवासी सतीश गुप्ता और रामस्वरूप गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर को दान किया।
देहदान के इस निर्णय के लिए कलेक्टर गौरव सिंह ने सतीश गुप्ता और रामस्वरूप गुप्ता को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने परिजनों के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।
प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से जिला प्रशासन लोगों को देहदान के प्रति जागरूक कर रहा है। देहदान से मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का अध्ययन करने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ पंकज राजपूत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



