Blog

*हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के मंदिरों में जय श्री राम के नारे गुंजें*



सारंगढ़ । भक्त शिरोमणि हनुमान जी का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही । मंदिर परिसर भगवान श्री राम और हनुमान के जय घोष से गूंजायमान हुआ । भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ कर विशेष आराधना की और परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की है । गोपाल जी मंदिर छोटे मठ , हनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस चौक , हनुमान मंदिर गढ़ चौक, खाड़ाबंद मंदिर , रामजानकी मंदिर नंदा चौक, हनुमान मंदिर कन्या शाला , हनुमान मंदिर तुर्की तलाक के साथ ही साथ नगर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ काफी ज्यादा थी , वहीं चौक चौराहों पर जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था हनुमान भक्तों ने किया था ।

नगर के सम्राट चौक द्वारा भव्य शोभा यात्रा हनुमंत लला की निकाली गई । जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए छोटे-मठ पहुंची , जहां गोपाल जी मंदिर के महंत बंशीधर दास मिश्रा ने विधि विधान के साथ हनुमान जी की पूजा किए । गोपाल जी मंदिर में भी विधि विधान के साथ पूजा और अभिषेक , हवन , अनुष्ठान किया गया ।तदुपरांत हनुमान जी की महाआरती की गई । महंत बंशीधर दास मिश्रा ने कहा कि – चैत्र महीने की पूर्णिमा को हनुमंत लला का जन्म हुआ था , इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है ।शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को आठ सिद्धियां व नौ निधियां प्राप्त है हनुमान जी वर्तमान में धरती पर मौजूद है , यदि सच्चे प्रेम भाव से उनका स्मरण किया जाए तो व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest