सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

तिल्दा-नेवरा। नगर से लगे ग्राम कोहका के सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोहका निवासी आशीष कुमार ध्रुव ने बीते 09 जनवरी को अपने घर में ताला जड़कर अपने पत्नी के साथ दोपहर में च्वाइस सेंटर गया हुआ था ,वापस आने पर उन्होंने देखा कमरे में रखे आलमारी का लांक टूटा हुआ था , एवं समान बिखरा हुआ था ,वहीं आलमारी में रखे सोने एवं चांदी का जेवरात नदारत था । संभावना जताई जा रही थी कि अज्ञात चोर के द्वारा घर के बाउंड्री वाल को कूद कर कमरे में लगे कुंडी को खोलकर आलमारी के लांक को तोड़कर सोने चांदी के जेवरात को ले गया था ,इधर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध तिल्दा-नेवरा थाना में अपराध 14/26 धारा 331(2)305बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया । वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण करते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पुछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हैं हुए आस पास के सी सी टी व्ही कैमरो के फुटेज का अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाने की साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे । इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई ।जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेखर टंडन एवं सूरज जांगड़े उर्फ भला को पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपियों कै द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया ।जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से चोरी के सोने एवं चांदी के ज़ेवरात तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल जुमला किमत लगभग एक लाख पैंतीस हजार रूपए जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों द्वारा जिला बालोद बाजार एवं जिला बेमेतरा में भी चोरी की घटनाओं को कारित करना बताया गया इस मामले पर दोनों आरोपियों से सघन पुछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी शेखर टंडन पूर्व में जिला बेमेतरा के थानो से चोरी , नकबजनी के 05 प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है साथ ही साथी आरोपी सूरज जांगड़े उर्फ भला भी नकबजनी एवं मारपीट के प्रकरणों में जिला बेमेतरा के थानो से जेल निरूद्ध हो चुका है।


