CHHATTISGARHnewsraipurआरंग

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल, देर से कार्यक्रम समाप्त होने पर छात्राओं के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था

📡36garhnewsupdate.com

आरंग। 24/9/2026

शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग में आयोजित दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम समाप्त होने में देरी के बाद दूर-दराज से आए छात्र-छात्राओं के सुरक्षित घर लौटने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं की समस्या को देखते हुए तत्काल आवश्यक इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जब शाम होने लगी और दूरस्थ क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों के सामने घर लौटने की चिंता सामने आई, तब मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंच से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन को छात्र-छात्राओं के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष की दो निजी बसें महाविद्यालय परिसर में पहुंचीं और विद्यार्थियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

इसके अलावा कुछ छात्राओं को मंत्री के शासकीय काफिले के वाहनों से भी उनके घर भेजा गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भी कुछ छात्राओं को अपने निजी वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

महाविद्यालय में आसपास के गांवों के साथ-साथ करीब 25 किलोमीटर दूर से भी विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। ऐसे में कार्यक्रम में देरी होने पर उनके लिए शाम के समय परिवहन की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई थी। परिवहन की व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित घर लौटने में सुविधा मिली।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस त्वरित इंतजाम के लिए महाविद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest