BALODA-BAZARCHHATTISGARHnewsraipurSARANGARH-BILAIGARH

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

सारंगढ़। 29/9/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद पुतला दहन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाटापारा विधायक इंद्र साव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, शकुंतला साहू, जनक राम वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, परमेश्वर यदु, लक्ष्मी साहू, प्रेमशिला नायक, पदमेश्वरी साहू और कालंद्री वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के साथ प्रभारी सिद्धांत मिश्रा, राज महंत, पीके धृतलहरे, जान मोहम्मद खान, चंद्रशेखर नायक, धरम सिंह रात्रे, संपत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अनिरुद्ध दिवान, संतोष ठाकुर, प्रमोद साहू, अभिषेक नायक, मुरली मिश्रा, सुखलाल निषाद और धनीराम नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest