स्टेशनरी दान से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
📡36garhnewsupdate.com


प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी दान की स्टेशनरी सामग्री
रायपुर, 24 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘स्टेशनरी दान अभियान’ में नागरिकों ने जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
अभियान के दौरान 118 नागरिकों ने स्टेशनरी सामग्री दान की। प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

बड़ी मात्रा में स्टेशनरी सामग्री एकत्र
अभियान के तहत 498 कॉपियां, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स और 55 पैकेट गोंद एकत्र किए गए।
इसके अलावा 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतलें भी दान में प्राप्त हुईं।
एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण बच्चों की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना और उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंद बच्चों के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत कर रही है।



